कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा संकट बन गया है। इस वायरस की जद में पूरी दुनिया के साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं, वहीं मरने वालों की संख्या 38 हजार के पार हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत इस वायरस से संक्रमित 1200 लोग हैं जबकि 32 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार को आर्थिक मदद दी है। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं।