फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बीच पिता महेश भट्ट की सेहत को लेकर परेशान हुईं आलिया, कहा- 'हमेशा घबराई रहती हूं'

Tue, 31 Mar 2020 09:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Mahesh Bhatt - फोटो : social media
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में देखने को मिल रही है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से 1200 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं 32 लोगों की मौत हो चुकी है। बॉलीवुड के कई सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को कोरोना वायरस से सावधान होने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
डॉक्टरों के अनुसार कोरोना वायरस 10 साल से कम उम्र के बच्चों और 55-60 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने पिता और मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के लिए चिंता व्यक्त की है। महेश भट्ट की उम्र 72 साल है। ऐसे में आलिया भट्ट पिता महेश भट्ट की सेहत को लेकर काफी परेशान और घबराई रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
Pooja Bhatt, Alia Bhatt, Mahesh Bhatt - फोटो : social media
आलिया भट्ट ने हाल ही में मशहूर फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्मों और जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट के लिए चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, 'वह 70 साल से ज्यादा के हैं। ऐसे में मैं हमेशा उनके लिए परेशान, घबराई और सोचती रहती हूं। इसलिए मैं उन पर हमेशा चिल्लाती भी रहती हूं कि अपना चेहरा ना छुएं।'

4 of 5
alia bhatt - फोटो : social media
इससे पहले भी आलिया भट्ट सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता के लिए चिंता व्यक्त कर चुकी हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी और महेश भट्ट की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी लिखा। आलिया भट्ट ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'घर में रहो और जब आप अपने पिता को याद कर रहे हों।' आलिया भट्ट की इस तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
बात करें कोरोना वायरस की तो भारत में कोरोना वायरस के हर दिन मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज आंध्र प्रदेश में 17, मध्यप्रदेश में 17, राजस्थान में 11, महाराष्ट्र में 10 और यूपी में पांच नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आकंड़ों के मुताबिक अब तक संक्रमितों की संख्या 1251 है। पिछले 24 घंटे में 227 नए मरीज मिले हैं। आज केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और मध्यप्रदेश में एक-एक की मौत हो गई।

पढ़ें: बेटी सारा के बाद कोरोना से जंग लड़ने के लिए तैयार हुए करीना और सैफ, इन तीन संगठनों को दी मदद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें