फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कूदे कपिल शर्मा, इतने लाख रुपये दान करके कही ये बड़ी बात

Thu, 26 Mar 2020 05:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
कोरोना वायरस का संकट पूरे देश में फैल गया है। जिसके चलते पूरे भारत को लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके संक्रमण से जहां लोगों की मौत हो रही हैं वहीं लॉकडाउन की वजह से मजदूरों और गरीबों पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी मजदूरों को घर बैठना पड़ा रहा है। ऐसे में इन लोगों की मदद करने के लिए कई फिल्मी सितारे आगे आये हैं। इस बीच मशहूर कलाकार और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक मदद की है।
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
जी हां, कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान किये हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया है। इस नोट में उन्होंने लिखा, 'यह समय है उनके साथ खड़े होने का जिन्हें हमारी जरूरत है। कोरोना वायरस से खिलाफ जंग लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान कर रहा हूं। आप सभी से गुजारिश है कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें।'
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma and Deepika Padukone - फोटो : twitter
कपिल शर्ना की इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई फिल्मी सितारे आ हैं। सभी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को कोरोना से बचने की सलाह दे रहे हैं साथ ही बॉलीवुड के जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बात करें भारत में फैले कोरोना वायरस की तो देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।
 

4 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 42 नए मामले आए सामने हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 649 और 14 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को कश्मीर, महाराष्ट्र और गुजरात में एक-एक शख्स की मौत हुई है। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित लोगों की संख्या महाराष्ट्र में है। यहां अब 124 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik, Sara and Kapil Sharma - फोटो : twitter
वहीं लखनऊ में चार, महाराष्ट्र में दो, एमपी  में पांच, छत्तीसगढ़ में पांच, राजस्थान और बिहारमें दो-दो नए मामले सामने आए हैं। भारत सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर दवाओं की घर-घर पहुंचाने को अनुमति दी। भारत के राजपत्र में जल्द ही इसकी अधिसूचना प्रकाशित कर दी जाएगी।

पढ़ें: तलाक के बाद प्यार से उठ गया था अर्चना पूरन सिंह का भरोसा, परमीत ने आते ही जिंदगी बदल दी, ऐसी है इनकी लव स्टोरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें