Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
इस पार्टी में कनिका कपूर ने कई लोगों से मुलाकात भी की। कनिका कपूर के कोरोना वायरस का संक्रमण का पता चलने के बाद पार्टी में मौजूद उनके एक दोस्त लापता चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने ढूंढ लिया है। कनिका कपूर के दोस्त का नाम ओजस देसाई है। ओजस देसाई लखनऊ में हुई उस पार्टी में शामिल थे, जिसमें कनिका कपूर के साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।