फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर भड़कीं हेमा मालिनी और शबाना आजमी, अभिनेत्री ने कहा- 'इन कायरों को सबक सिखाना होगा'

Sat, 18 Apr 2020 05:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hema Malini, Shabana Azmi - फोटो : amar ujala
बीते दिनों मुरादाबाद के एक इलाके में कोरोना वायरस की जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और पुलिस की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान कुछ डॉक्टर्स और पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। घटना के बाद यूपी सरकार ने हमला करने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार कर किया। हमला करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। इस घटना की कई फिल्मी सितारों ने भी आलोचना की है। 
विज्ञापन

2 of 5
Shabana Azmi - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों की आलोचना की है। उन्होंने अपने ट्विटर पर हमला करने वालों की निंदा की है। शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोविड-19 संकट से हम देर-सबेर उबर ही जाएंगे। भयावह यह है कि डॉक्टरों और नर्सों पर वह लोगों हमले कर रहे हैं, जिन्हें वह बचाने की कोशिश कर रहे हैं। डर से नफरत पैदा होती है, और नफरत से और ज्यादा नफरत। मैं आप लोगों से प्रार्थना करती हूं नफरत की जगह मानवीयता को लेने दें और अपने नायकों को सलाम करें...'
 
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
वहीं शबाना आजमी से पहले अभिनेत्री हेमा मालिनी ने डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों की कड़े शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इस संदेश में हेमा मालिनी ने हमला करने वालों पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'लॉकडाउन 2 के बाद भी कुछ लोग ऐसी शर्मनाक हरकतें कर रहे हैं। मुरादाबाद में कुछ लोगों ने एंबुलेंस पर हमला कर दिया। चिकित्साकर्मियों पर पत्थर बरसाए। शर्म कीजिए..., थोड़ी इंसानियत जिंदा रखिए।

'

4 of 5
भाजपा सांसद हेमा मालिनी - फोटो : ANI
हेमा मालिनी वीडियो में आगे कहा, 'कोरोना वॉरियर्स अपनी जान जोखिम में डालकर विषम परिस्थिति में हमारी हिफाजत कर रहे हैं। चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मियों पर हमला करने वाले इन कायरों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए।' हेमा मालिनी ने कहा कि, 'याद रखिए, कोरोना वॉरियर्स हैं तो जिंदगी है। मैं प्रशासन से चिकित्साकर्मियों पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी - फोटो : लोकसभा टीवी
सोशल मीडिया पर शबाना आजमी का ट्वीट और हेमा मालिनी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स और इन दोनों अभिनेत्रियों के फैंस कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि मुरादाबाद के हॉटस्पॉट इलाके नवाबपुरा में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सात महिलाएं शामिल हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें