कर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
किरदार : तुलसी
फिल्म : कर्मा (1986)
सुभाष भाई की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में पूनम ढिल्लों को मिला अनिल कपूर की प्रेमिका का किरदार। फिल्म के निर्देशक सुभाष घई के लिए पूनम इस फिल्म में पहली पसंद नहीं थीं। वे चाहते थे कि गांव की एक मासूम युवा लड़की का किरदार फरहा नाज करें। जब यह बात यश चोपड़ा को पता चली तो उन्होंने सुभाष भाई को ऐसा करने से मना किया। पूनम ने भी सुभाष से मुलाकात की और उनसे पूछा के उस रोल के लिए उनमें क्या कमी है? सुभाष घई ने भी इस बारे में सोचा और महसूस किया कि पूनम इस किरदार को भलीभांति निभा सकती हैं। इस तरह उन्होंने तुरंत पूनम को साइन कर लिया। इस मल्टीस्टारर फिल्म में दिलीप कुमार, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, नसीरुद्दीन शाह, माधुरी दीक्षित, नूतन, श्रीदेवी, अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आए।