फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिका कपूर के खिलाफ योगी सरकार ने उठाया सख्त कदम, दर्ज हुई FIR

Fri, 20 Mar 2020 10:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kanika Kapoor, yogi adityanath - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की गायिका कनिका कपूर के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद अब उनकेे खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। सीएमओ आईपीसी की धारा 188 (महामारी कानून) 269 (ऐसा काम जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका हो) और 270 (जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का फैलाना) तहत लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में कनिका पर केस दर्ज हुआ है।  
विज्ञापन

2 of 4
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सिंगर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी। कनिका ने बताया कि आखिरी चार दिनों के बीच में उन्हें फ्लू के लक्षण समझ आए और जब उन्होंने इसकी जांच करवाई तो कोविड 19 पॉजिटिव पाई गईं। वो 15 मार्च को लंदन से वापस भारत लौटी थीं। कनिका तीन-चार पार्टी में भी शामिल हुई थीं। 
विज्ञापन

3 of 4
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
डॉक्टर्स पर लगाए आरोप
अस्पताल पहुंचते ही कनिका ने डॉक्टर्स पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कनिका ने कहा था कि उन्हें एक अकेले कमरे में रखा गया है जहां खाने-पीने को कुछ नहीं है। डॉक्टर्स उनकी मदद करने की बजाए उन्हें डांट लगा रहे हैं और धमका रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी में जाने के बात को झुठलाया
कनिका के पिता राजीव कपूर ने माना है कि सिंगर तीन-चार पार्टियों में शामिल हुई थीं और इस दौरान वो करीब 300-400 लोगों से मिली थीं। हालांकि कनिका ने अपने पिता की बात का खंडन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें