फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लिए धर्मेंद्र ने इंसानों को ठहराया जिम्मेदार, वीडियो साझा कर कह- 'मैं काफी दुखी हूं अपने..'

Sat, 11 Apr 2020 03:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dharmendra - फोटो : social media
कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। इस वायरस ने दुनिया में 16 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत भी कोरोना वायरस से लड़ रहा है। अब तक भारत में कोविड 19 से संक्रमित लोगों की संख्या 7400 से ऊपर हो गई है। जबकि 239 लोग मर चुके हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में लोगों के बेवजह घर से निकलने पर प्रतिबंध है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
dharmendra - फोटो : social media
कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार सहित देश की बड़ी हस्तियां लोगों को घर में रहने की सलाह दे रही हैं। फिल्मी सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और लोगों को सरकार की ओर से लागू किए गए लॉकडाउन का पालन करने को कह रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र ने देश में कोरोना वायरस की वजह से बिगड़े माहौल पर दुख जताया है। साथ फैंस को बेहद खास सलाह भी दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Social Media
फिल्मों से दूर धर्मेंद्र अब सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने देश में बढ़ते कोरोना वायरस से मामले पर दुख जताया है। धर्मेंद्र वीडियो में कहते हैं, 'आज इंसान अपने गुनाहों की सजा पा रहा है दोस्तों। ये कोरोना हमारे बुरे कर्मों का फल है। हमने इंसानियत से मोहब्बत की होती तो ये घड़ी कभी नहीं आती है। 

4 of 5
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र ने आगे कहा कि, अभी भी सबक ले लो इससे। इंसानियत से प्यार करो, इंसानियत को जिंदा रखो। मैं काफी दुखी हूं अपने लिए, बच्चों के लिए, आपके लिए और दुनिया के लिए। इस वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक नेक इंसान होकर जिंदगी को जीयो, मालिक अपनी हर नीमत से झोली भर देगा आपकी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo
इस तरह धर्मेंद्र ने कोरोना वायरस के लिए इंसान को जिम्मेदार ठहराया है। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट के जरिए उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों को जीता है। 


पढ़ें: दिल्ली मेट्रो ने सोनम कपूर के 11 साल पुराने गाने को किया पसंद, अभिनेत्री ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें