फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट की मां ने जाहिर की सीआरपीएफ के खिलाफ नाराजगी, मुख्यमंत्री से कहा- 'यह लॉकडाउन अमानवीय हो रहा है..'

Wed, 20 May 2020 04:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे देश में लॉकडाउन का माहौल है। ऐसे में सरकार ने लोगों को बेवजह घर से न निकलने के निर्देश दिए हैं। हालांकि कुछ लोगों को जरूरत का सामना लेने के लिए घर से निकलना पड़ा रहा है। ऐसे में कई बार इन लोगों से पुलिस या फिर सुरक्षाकर्मियों द्वारा किए गए बुरे बर्ताव की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने सीआरपीएफ के जवानों के खिलाफ अपनी नारजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट और सोनी राजदान - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी राजदान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक- राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी रखती रहती हैं। सोनी राजदान ने सीआरपीएफ पर उस समय गुस्सा जाहिर किया जब उन्हें पता चला कि सीआरपीएफ के जवाब मुंबई के जुहू में लोगों की गाड़ियां जब्त कर रहे हैं। सोनी राजदान ने ट्विटर पर सीआरपीएफ के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया, साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से शिकायत भी की।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी राजदान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जुहू पर हो क्या रहा है मुंबई पुलिस, लोगों की कार सीआरपीएफ द्वारा जब्त की जा रही है और वह ग्रोसरी के भारी सामानों के साथ अपने घरों तक पैदल जा रहे हैं। क्या यह कार में रहने से ज्यादा खतरनाक नहीं है। क्या आप लोग हम से यह उम्मीद करते हैं कि हम रोजाना की जरूरतों का सामान न खरीदें, यह लॉकडाउन अमानवीय हो रहा है।'
 

4 of 5
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सोनी राजदान ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को टैग किया। सोनी राजदान ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'सीआरपीएफ को क्षेत्रों को सील करने के लिए बुलाया गया था और वह तो जुहू में हिंसात्मक चीजें करते नजर आ रहे हैं। सीएम उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और मुंबई पुलिस, लोग मास्क और ग्लव्स के साथ दुकानों पर जाकर कोरोना नहीं फैला रहे हैं। इसके अलावा वह उस जगह से जा रहे हैं जहां कोरोना नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट और सोनी राजदान - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर सोनी राजदान के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र, भारत के उन राज्यों में शुमार है जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन काफी तेजी से बढ़ रही है। वहीं भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख से ज्यादा हो गई है जबकि 3303  लोग मर चुके हैं। 

पढ़ें: 'ब्योमकेश बक्शी' ने दिलाई थी रजित कपूर को बड़ी पहचान, 'महात्मा गांधी' बन छोड़ी थी अमिट छाप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें