मनीषा कोइराला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनीषा ने हिंदी के अलावा तेलुगू, नेपाली, तमिल फिल्मों में भी काम किया है। वह वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज में भी नजर आ चुकी हैं। मनीषा ने क्रिमिनल, बॉम्बे, अनोखा अंदाज, गुड्डू, राम शास्त्र, अकेले हम अकेले तुम, दुश्मन: ए वायलेंट लव स्टोरी, मन, सनम, खामोशी, गुप्त, कच्चे धागे, तुलसी, संजू, प्रस्थानम जैसी कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय के हुनर का दमखम दिखाया है। साल 1996 में तमिल फिल्म बॉम्बे में लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था। मनीषा जल्द ही 99 सॉग्स में भी नजर आने वाली हैं। विश्वेश कृष्णमूर्ति द्वारा निर्देशित '99 सॉग्स' में रघु राम और नया चेहरा इहान भट्ट, एडल्सी वर्गीज और तेनेजिन दल्हा भी दिखाई देंगे।