कोरोना वायरस का प्रसार धीरे-धीरे चीन से खत्म हो रहा है। ऐसे में वहां की सरकार ने फिर से सभी बाजारों और दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद दोबारा से चीन का मीट मार्केट खुल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां के मीट मार्केट में कुत्ते, चमगादड़, मेंढक और बिल्ली का मांस मिलता है। वहीं याद दिला दें कि शुरुआत में कई ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कोरोना वायरस चमगादड़ आदि से ही फैला है।हालांकि उस वक्त पुष्टि नहीं की गई थी।