फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: घर में बंद नुसरत जहां खुद पका रहीं खाना, अपने फैंस को दिया खास मैसेज

Tue, 24 Mar 2020 12:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां कोरोना वायरस के चलते कई दिनों से घर में बंद हैं। नुसरत ने अपने काम और शूटिंग से ब्रेक ले लिया है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को खास मैसेज दिया है। इस वीडियो में नुसरत किचन में खाना पकाती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : social media
वीडियो में नुसरत अपने फैंस से कह रही हैं कि घर पर रहकर ही अपनी पसंदीदा चीजें कीजिए और सकारात्मक रहिए। जैसे मैं रहती हूं। मैं घर पर ही योगा कर रही हूं, पेंटिंग कर रही हूं और कुकिंग कर रही हूं। आप सब भी घर पर ही सुरक्षित रहें। साथ ही नुसरत ने बंगाली में भी लोगों को सुरक्षित रहने का संदेश दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : Twitter
खाना बनाते हुए नुसरत बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आईं। बता दें कि बीते दिनों नुसरत जहां ने हाथ कैसे धोएं, इसका एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के चलते नुसरत को काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल, हाथ धोने के पूरे प्रोसेस के दौरान नल खुला हुआ था जिससे लगातार पानी बह रहा था। 
 

4 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
लोगों का कहना था कि नुसरत पानी बर्बाद कर रही हैं। नुसरत को पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए। इसकी अहमियत समझनी चाहिए। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए नुसरत ने लिखा था, 'चलिए हम सभी एहतियाती कदम उठाते हैं और COVID-19 को रोकने के लिए हर घंटे अपने हाथ धोते हैं। याद रखें पानी बर्बाद न करें। सुरक्षित रहें- अलर्ट रहें'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : social media
बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीट से जीत हासिल की थी। इसके बाद से ही नुसरत काफी चर्चा में रहने लगीं। नुसरत अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहीं। उन्होंने निखिल जैन से शादी की है। शादी को लेकर उनका काफी विरोध किया गया था। इसके इतर नुसरत की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें