फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आईं मशहूर फैशन डिजाइनर, 1.5 करोड़ रुपये की मदद का किया एलान

Tue, 24 Mar 2020 11:50 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनीता डोंगरे - फोटो : इंस्टाग्राम
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मदद के लिए कई हस्तियों ने हाथ बढ़ाया है। इनमें नया नाम जुड़ गया है फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे का। अनीता ने कोरोना से जंग लड़ने के लिए 1.5 करोड़ रुपये की मेडिकल मदद का एलान किया है। कोविड-19 महामारी का सामना करने के लिए मानवीय आधार पर अनीता द्वारा की गई इस पहल की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 4
अनीता डोंगरे - फोटो : इंस्टाग्राम
अनीता डोंगरे ने कहा है 'इस मुश्किल घड़ी में छोटे वेंडर्स सहित छोटे-मोटे काम से जुड़े हर वो लोग जिनके पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है, इस समय उनकी मदद जरूरी है। मुझे लगता है कि मेरी इस मदद से कुछ हद तक इनकी दिक्कतें दूर हो सकेंगी।' बहुत सारे हॉलीवुड सिलेब्रिटीज भी हैं जो मदद के लिए आगे आए हैं। इनमें से कोई कोरोना पीड़ितों के लिए तो कोई डॉक्टरों और अस्पतालों के लिए दान दे रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 4
अनीता डोंगरे - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिता ने यह भी कहा है कि उनके सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य बीमा है। इसके बावजूद अगर उन्हें अधिक पैसे की जरूरत होगी तो इस फंड को आगे और बढ़ाया जा सकता है। इस घोषणा के साथ उन्होंने लिखा है- इस घड़ी में हम एक दूसरे के साथ हैं। हम मजबूती के साथ इससे उभर जाएंगे। 

विज्ञापन

4 of 4
amitabh bachchan - फोटो : social media
वहीं दूसरी तरफ भारत में अभी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने आर्थिक तौर पर किसी भी तरह की मदद नहीं की है। हालांकि सेलिब्रिटीज लगातार टीवी और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस खतरनाक वायरस से बचने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अपने पांव पसार लिये हैं। दुनिया में अब तक तीन लाख अस्सी हजार से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें