फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स पर हमला करने वालों पर सलमान के बाद अब अनुपम खेर ने जताया दुख, कहा- 'खून से सना चेहरा देखकर..'

Thu, 16 Apr 2020 09:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anupam Kher - फोटो : Social Media
हाल ही में मुरादाबाद के एक इलाके में कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम पर उस समय जानलेवा हमला किया जब वह इलाके में कोरोना वायरस की जांच करने के लिए पहुंचे। कोरोना की जांच करने गई टीम पर लोगों ने पथराव किया। साथ ही पुलिस की गाड़ी और एंबुलेंस के साथ तोड़-फोड़ भी की। यह घटना सामने आते ही हर कोई हमलावरों की आचोलना कर रहा है। अभिनेता सलमान खान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को ऐसा न करने की अपील की। सलमान खान के बाद अब दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter
अनुपम खेर ने मुरादाबाद में डॉक्टर और पुलिसकर्मियों में पर हुए हमले पर सोशल मीडिया पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने इस मामले में चुप रहने वालों के लिए तकलीफदेह बताया है। इस घटना के बारे में जिक्र करते हुए अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, 'डॉक्टर्स पर कुछ लोगों को हमला करते हुए देखता हूं तो अफसोस भी होता है और बेहद गुस्सा भी आता है। जो हमारी जान बचाता है हम उसकी जान के दुश्मन कैसे हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'मुरादाबाद के डॉक्टर का खून से सना चेहरा देखकर बहुत तकलीफ हुई। उससे भी ज़्यादा तकलीफदेह है कुछ खास लोगों की खामोशी!' सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और अनुपम खेर के फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं उनसे पहले अभिनेता सलमान खान ने डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर सख्त टिप्पणी की।
 

4 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि अब असल जिंदगी का बिग बॉस शुरू हो गया है। जब शुरुआत में कोरोना हमारे देश में आया था तो नॉर्मल फ्लू की तरह लगा था लेकिन लॉकडाउन के बाद स्थिति गंभीर हो गई। पुलिस और डॉक्टर्स पर हमले करने वालों पर सलमान खान ने फटकार लगाते हुए कहा कि, डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी आपके चेकअप के लिए आ रहे हैं आप उनपर पत्थर बरसा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan and Nirvaan - फोटो : twitter
सलमान खान ने आगे कहा कि, आइसोलेशन से संक्रमित भागे जा रहे हैं। कुछ लोगों को लग रहा कि उन्हें कोरोना नहीं होगा लेकिन चंद जोकरों की वजह से ये बीमारी फैली जा रही है। हर बात के दो पहलू होते हैं। इस बात के भी हैं, एक ये कि हम सब रहे, दूसरे ये कि कोई न रहे। ऐसी नौबत न आ जाए कि आपको समझाने के लिए मिलिट्री सेना बुलानी पड़े।

गौरतलब है कि मुरादाबाद के हॉटस्पॉट इलाके नवाबपुरा में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सात महिलाएं शामिल हैं। 

पढ़ें: जल्द मां बनने वाली हैं शेफाली जरीवाला, कहा- 'सनी लियोनी से मिली बड़ी सीख'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें