फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वजह से घर में कैद में हुए सितारे, समय बिताने के लिए कर रहे हैं ऐसे-ऐसे काम

Thu, 19 Mar 2020 12:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह से मुंबई में फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग बंद कर दी गई है। लॉकडाउन होने के चलते साल भर व्यस्त रहने वाले ये एक्टर्स अब घर पर वक्त काटने को मजबूर हैं। ऐसे में स्टार्स बोरियत को मिटाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि घर पर रहकर ये सितारे क्या कर रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 7
कटरीना कैफ - फोटो : ANI
कटरीना कैफ
शूटिंग बंद होने के बाद कटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। हाल में अभिनेत्री ने एक गिटार बजाते हुए वीडियो पोस्ट किया है। हालांकि इस वीडियो में आवाज नहीं है। इसे शेयर करते हुए कटरीना ने बताया है कि काम चल रहा है। और आवाज कुछ ही दिनों आएगी। इसके अलावा कटरीना अलपाका की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

विज्ञापन

3 of 7
Anushka Sharma: - फोटो : amar ujala
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी समय से फिल्मों में दिखाई नहीं दे रहीं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से वो घर में कैद हैं। अनुष्का ने सेफ हैंड चैलेंज लेते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लोगों को जागरुक कर रही हैं कि उन्हें कैसे अपने हाथ धोने चाहिए। 

4 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
कोरोना वायरस की वजह से दीपिका पादुकोण भी घर पर ही दिन काट रही हैं। दीपिका घर पर रहकर कई तरह के काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस खाली समय में वो वॉरड्रोब की सफाई कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने फेस मसाज करते हुए अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर की है। इससे पहले अनुष्का की तरह दीपिका ने भी सेफ हैंड चैलेंज लेकर वीडियो बनाया था।

विज्ञापन

5 of 7
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना को कविताएं लिखने का शौक है। घर में होने की वजह से अब वो खाली समय में खूब लिख रहे हैं। उन्होंने कुछ शानदार पंक्तियां लिखी हैं।

अब अमीर का हर दिन रविवार हो गया,
और गरीब है अपने सोमवार के इंतजार में।
अब अमीर का हर दिन सह परिवार हो गया,
और गरीब है अपने रोजगार के इंतजार में।
विज्ञापन

6 of 7
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media
करीना कपूर
कुछ दिन पहले ही करीना ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। अब घर पर रहकर वो खूब इसका इस्तेमाल कर रही हैं। हाल ही में करीना ने अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए कोरोना को लेकर लोगों को मैसेज दिया। उन्होंने लिखा, जब कोई मुझसे हाथ मिलाने का प्रयास करता था तो मैं ऐसे रिएक्ट करती थी। घर पर रहें। सुरक्षित रहें। दूरी बनाए रखें।' इससे अलावा करीना एक पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि घर में बैठकर उनके पति सैफ अली खान किताबें पढ़ रहे हैं जबिक वो इंस्टाग्राम चला रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Alia Bhatt - फोटो : I
आलिया भट्ट 
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कोरोना वायरस के बचाव के लिए घर में ही हैं। आलिया ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने बताया कि सेल्फ क्वारेनटाइन के बावजूद फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही हूं। कोरोना वायरस की वजह से ब्रह्मास्त्र की शूटिंग भी प्रभावित हो रही है।

Coronavirus ने कर दिया है परेशान, इन 10 बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों की सीरीज से मूड करें रिफ्रेश
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें