Divyanka Tripathi
- फोटो : file photo
APPY नाम के यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, मैंने बॉम्बे के कस्तूरबा हॉस्पिटल की एक कहानी सुनी है, जहां न्यूयॉर्क से आई एक यात्री रुकी हुई थी, जिनका सुपर क्लीन बाथरूम और क्लीन रूम के साथ अच्छा अनुभव था। वहीं, दूसरी ओ कई गंदे सेंटर्स की खबर आ रही है।' इसके बाद एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा- मुझे लगता है कि ऐसा हर जगह होता है। भारत को हेल्थ केयर में मिसाल कायम करनी चाहिए। भारतीय अच्छी हेल्थ के लिए पर्याप्त टैक्स देते हैं।' बीते दिनों दिव्यांका त्रिपाठी अपने एक ट्वीट की वजह से काफी ट्रोल हुई थीं। जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र और सभी राज्य की सरकारों ने फिलहाल के लिए लगभग सभी काम-धंधों बंद करने आदेश दिए हैं। ताकि लोगों के बीच कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके। रोड पर कम लोग दिखने पर दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'मुंबई में बहुत कम ट्रैफिक के साथ, कोरोना वायरस मेट्रो, पुलों और चिकनी सड़कों को जल्दी से पूरा करने के लिए एक अवसर की तरह लगता है।'