फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्वारंटीन सेंटर के गंदे टॉयलेट की तस्वीर को दिव्यांका ने किया साझा, सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया ये जवाब

Tue, 24 Mar 2020 04:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Divyanka Tripathi - फोटो : social media
कोरोना वायरस के चलते सरकार की ओर से कई राज्यों को लॉकटाउन कर दिया गया है। साथ की जनता कर्फ्यू के जरिए लोगों से अपील की गई है कि बेवजह अपने घर से ना निकलें। ऐसे में कुछ लोग सरकार की इस अपील का पालन कर रहे हैं तो कुछ उल्लघंन करते हुए भी नजर आए हैं। वहीं छोटे और बड़े पर्दे के सितारे लॉकटाउन और जनता कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन करते दिखाई दे रहे हैं। कई सितारों ने कोरोना वायरस से बचने के लिए खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Divyanka Tripathi - फोटो : file photo
क्वारंटाइन होने के बाद भी ये सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। साथ ही वह अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीर-वीडियो और जरूरी जानकारी साझा करते रहते हैं। इस बीच छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के बेहद खास पोस्ट साझा की है। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने एक गंदे टॉयलेट की तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर सझा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Divyanka Tripathi - फोटो : file photo
इस तस्वीर को साझा करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ट्वीट में बताया कि ये तस्वीर एक क्वारंटाइन सेंटर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,  गंदी हकीकत! अगर लोगों के साथ ऐसा बर्ताव किया जाएगा तो क्वारंटाइन सेंटर से लोग क्यों नहीं भागेंगे? @MoHFW_INDIA @drharshvardhan जल्द से जल्द क्वारंटाइन सेंटर की सफाई की व्यवस्था ठीक करने के लिए कदम उठाएं।' दिव्यांका त्रिपाठी के ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 

4 of 5
Divyanka Tripathi - फोटो : file photo
APPY नाम के यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, मैंने बॉम्बे के कस्तूरबा हॉस्पिटल की एक कहानी सुनी है, जहां न्यूयॉर्क से आई एक यात्री रुकी हुई थी, जिनका सुपर क्लीन बाथरूम और क्लीन रूम के साथ अच्छा अनुभव था। वहीं, दूसरी ओ कई गंदे सेंटर्स की खबर आ रही है।' इसके बाद एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा- मुझे लगता है कि ऐसा हर जगह होता है। भारत को हेल्थ केयर में मिसाल कायम करनी चाहिए। भारतीय अच्छी हेल्थ के लिए पर्याप्त टैक्स देते हैं।' बीते दिनों दिव्यांका त्रिपाठी अपने एक ट्वीट की वजह से काफी ट्रोल हुई थीं। जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र और सभी राज्य की सरकारों ने फिलहाल के लिए लगभग सभी काम-धंधों बंद करने आदेश दिए हैं। ताकि लोगों के बीच कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके। रोड पर कम लोग दिखने पर दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'मुंबई में बहुत कम ट्रैफिक के साथ, कोरोना वायरस मेट्रो, पुलों और चिकनी सड़कों को जल्दी से पूरा करने के लिए एक अवसर की तरह लगता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक दाहिया दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्यांका त्रिपाठी को ये ट्वीट करना भारी पड़ी गया। इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे थे। इन ट्रोलर्स ने दिव्यांका त्रिपाठी को 'असंवेदनशील' कहा। अपने विवादित ट्वीट के बाद दिव्यांका त्रिपाठी को कुछ देर बाद माफी मांगनी पड़ी। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी माफी में लिखा, 'हम सभी इंसान हैं और गलतियों के लिए अतिसंवेदनशील है। इस परिवर्तनशील और हिंसक सोशल मीडिया की दुनिया में, महत्वपूर्ण सवाल यह है: अगर कोई एहसास करने और माफी मांगने में सक्षम है .. तो क्या आप माफी करने और आगे बढ़ने में सक्षम हैं? क्या सब कुछ खबर और तर्क का बिंदु होना चाहिए? वहां मानवता कहां है?'

पढ़ें: शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को इस फिल्मेकर ने बताया 'देश के दुश्मन', धरना खत्म होने पर बोली ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें