फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के डर से रोने लगीं समीरा रेड्डी, बोलीं- बच्चों की बहुत चिंता हो रही है

Sat, 28 Mar 2020 05:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sameera Reddy - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह से इस समय लोगों में काफी डर है। लॉकडाउन के बाद लोग अपने घरों में भले कैद हो गए हो लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या मन में डर पैदा कर रही है। क्या गरीब और क्या अमीर, सभी ईश्वर से इस कहर के जल्द से जल्द निपटने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बात करते हुए रो पड़ीं।
विज्ञापन

2 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर के इस भयानक माहौल को देखकर समीरा रेड्डी बहुत परेशान हैं। उन्हें अपने बच्चों की बहुत चिंता हो रही है। हाल ही में समीरा ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो लोगों से बात करते हुए रो पड़ीं।
विज्ञापन

3 of 5
sameera reddy - फोटो : social media
इस वीडियो में बात करते हुए समीरा कहती हैं, 'मैं दो हफ्ते पहले हंस से इस बारे में बात कर रही थी क्योंकि मुझे पता था ये सवाल उसकी तरफ से आने वाला है। इसके बाद उसने जो बात कही, उससे मुझे एहसास हुआ शायद हम उसके आस पास ज्यादा खबरें देख रहे हैं। सोचों अगर हमें इस तरह की बेचैनी हो रही है, तो बच्चों को कितनी परेशान हो रही होगी। मेरे पति अक्षय और मैं खुद को समझा रहे थे, स्थिति के लिए तैयार हो रहे थे। लेकिन हमने ये नहीं सोचा कि ये छोटा बच्चा....।' इतना कहते ही समीरा रोने लगती हैं।

4 of 5
sameera reddy - फोटो : social media
समीरा ने बताया कि यह काफी निराशाजनक है कि हमारे बच्चों को भी ये सब देखना पड़ रहा है। हम अपने बच्चों को सुरक्षित महसूस कराना चाहते हैं। हम क्या करें। समीरा का कहना है कि उनके बेटे हंस को इन हालातों का सामना करने में दिक्कत हो रही है। ये जानकर उन्हें काफी दुख हुआ कि उनका बेटा डर और दिमागी तनाव से गुजर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : instagram
बता दें कि समीरा रेड्डी ने साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से की थी। इसके बाद वो रेस, नो एंट्री दे दनादन और तेज जैसी फिल्मों में नजर आईं। आखिर बार उन्होंने साल 2013 में कन्नड़ फिल्म में काम किया था। लंबे समय से वो फिल्मों से दूर हैं।

रामायण को सांप्रदायिक बताने वालों को अरुण गोविल ने दिया जवाब, बोले- 'ऐसा कहकर वो खुद को ही...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें