कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद से लोग अपने-अपने घरों में सिमट कर रह गए है। कुछ दिन पहले अचानक से लोगों ने सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण के दोबारा प्रसारण की मांग कर दी। जनता की इस मांग को सरकार ने पूरा किया और अब दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर 28 मार्च यानि आज से रामायण का प्रसारण दोबारा शुरू हो रहा। लेकिन इस बीच कुछ लोग इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।