फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के डर से शाहरुख को सैनिटाइजर देने दौड़ पड़ीं काजोल, वायरल हो गई तस्वीर

Sat, 14 Mar 2020 08:33 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kajol and Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की दहशत आम जनता से लेकर फिल्मी सितारों तक में दिख रही है। हर कोई अपने स्तर पर इससे बचाव के तरीके अपना रहा है। सरकार भी लोगों को जागरुक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गंभीर ही नहीं बल्कि फनी अंदाज में भी कोरोना वायरस से बचने के तरीकों का प्रचार हो रहा है। ऐसा ही एक तरीका बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
Meme - फोटो : Instagram
इस मीम को देखकर छूट गई न आपकी भी हंसी। ये काजोल और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का सबसे पॉपुलर सीन है। वैसे तो इस सीन में काजोल ट्रेन पर चढ़ने के लिए शाहरुख का हाथ थाम रही थीं लेकिन यहां कोरोना वायरस का खतरा देखते हुए इस तस्वीर को एडिट कर दिया गया है। अब काजोल, शाहरुख का हाथ पकड़ने की जगह उन्हें सैनिटाइजर देती हुईं नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Kajol - फोटो : Instagram
काजोल ने इस जबरदस्त मीम को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'यहां तक कि सिमरन को भी सैनिटाइजिंग का महत्व पता है।' इस स्टोरी में उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान को भी टैग किया है। काजोल के अलावा लगातार बॉलीवुड सेलेब्स फैंस से कोरोना वायरस से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : self
अमिताभ बच्चन ने लिखी कविता
अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस के ऊपर एक कविता लिखी और इसका बोलते हुए एक वीडियो शेयर किया। अमिताभ कहते हैं, 'बहुतेरे इलाज बतावैं, जन जनमानस सब। केकर सुनैं केकर नाहीं कौन बाताई ई सब। क्येऊ कहेस कलौंजी पीसौ, केऊ आंवला रस। केऊ कहेस घर मां बैठओ हिलो न टस से मस। ईर कहिन औ बीर कहिन कि अइसा कुछ भी करौ ना। बिन साबुन के हाथ धोइ के, केऊ के भैया छुअव ना। हम कहा चलौ हमहू कर देत हैं जैसन बोलैं सब। आवै देव कोरोना फिरौना ठेंगवा देखाउब तब।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल और अमिताभ के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से हाथ मिलाने की जगह की जगह नमस्ते करने की सलाह दी तो वहीं कार्तिक आर्यन ने लोगों से कहा कि ज्यादा परेशान न हों और सुरक्षित रहें।

'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंची मुंबई पुलिस, अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें