फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को जानवरों की वजह से फैलने का दावा करने पर BMC पर बिफरे जॉन, मांगनी पड़ी माफी

Sat, 21 Mar 2020 08:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
John Abraham - फोटो : Social Media
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चीन के वुहान से शुरू हुए इस खतरनाक वायरस की चपेट में 170 से ज्यादा देश आ चुके हैं। विश्वभर में कोरोना वायरस से मारने वालों की संख्या 11 हजार के पार हो चुकी है और संक्रमित होने वालों की संख्या दो लाख 80 हजार से ज्यादा हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
john abraham - फोटो : social media
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप हर चीज में देखा जा सकता है। बहुत से उद्योग-धंधों को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है। बॉलीवुड सितारे भी अपने घर से बहुत कम निकलने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने को कह रहे हैं। इस बीच कोरोन वायरस को लेकर गलत जानकारी देने पर अभिनेता जॉन अब्रहाम ने बृहन मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर गुस्सा जाहिर किया। जिसके बाद बीएमसी को जॉन अब्राहम से माफ मांगनी पड़ी।

 
विज्ञापन

3 of 5
john abraham - फोटो : social media
दरअसल चीन में जिस वक्त कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे थे तो सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहें सुनने को मिली थीं कि चीन में ये वायरस जानवारों की वजह से फैला है। इसके बाद बीएमसी के कुछ अधिकारों ने इस तरह के पोस्टर और पैमप्लेट्स बांटे जिनमें लिखा था कि आवारा और पालतू जानवरों की वजह से कोरोना वायरस फैलता है। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार बीएमसी सहित लगभग 17 सिविल बॉडीज ने लोगों के बीच इस तरह के पोस्टर और पैमप्लेट्स बांटे थे। 

4 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जानवरों से प्यार करने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम को बीएमसी की ओर से इस तरह की गलत जानाकरी देने पर गुस्सा जाहिर किया। जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जानवरो को न तो कोविड 19 होता है और न ही वे इसे फैलाते हैं। कृपया लोगों को गलत जानकारी न दें।' जॉन अब्राहम के इस ट्वीट के बाद बीएमसी को तुरंत उनसे माफी मांगनी पड़ी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
John Abraham - फोटो : social media
बीएमसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर जॉन से माफी मांगते हुए लिखा,'सर, हमारी गलत जानकारी के कारण पालतू जानवरों के मालिकों के बीच मचे हड़कंप के लिए हम माफी मांगते हैं। हम भी जानवरों से प्यार करते हैं और इसलिए जैसे ही हमें इस बारे में सही जानकारी मिली, हमने तुरंत सारे पोस्टर्स हटा दिए हैं। बीएमसी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप भी यह संदेश लोगों तक पहुंचाने और मुंबई को सुरक्षित बनाने में हमारी मदद करें, शुक्रिया। आपको बता दें कि भारत के 22 राज्यों में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 283 तक पहुंच गई है। कई राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है। 

पढ़ें: कोरोना वायरस संक्रमित कनिका कपूर के समर्थन में आए ऋषि कपूर, पीड़िता बताकर ऐसे जताई चिंता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें