फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी ने शेयर की 33 साल पुरानी तस्वीर, सेट पर एक साथ दिखे श्रीदेवी और बोनी कपूर

Sat, 21 Mar 2020 07:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
boney kapoor, sridevi - फोटो : social media
कोरोना वायरस की वजह से फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में सभी सितारे घर पर ही किसी ना किसी तरह से खुद को व्यस्त रख रहे हैं। अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी वक्त बिता रही हैं। जान्हवी ने अपने पैरेंट्स की पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों को पहचान पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 5
sridevi - फोटो : social media
तस्वीर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सेट से है। यहां श्रीदेवी चार्ली चैप्लिन के गेटअप में हैं। उन्होंने ढीले-ढाले पैंट और कोट पहनी है। साथ ही मूंछें लगा रखी हैं। वहीं फिल्म के निर्माता बोनी कपूर एक बड़े से कैमरे के बगल में खड़े हैं। श्रीदेवी और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका से सजी ये फिल्म 29 मई 1987 को रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर थे। बता दें कि ये तस्वीर श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से पहले की है।
विज्ञापन

3 of 5
boney kapoor - फोटो : social media
जान्हवी ने पिता बोनी कपूर की एक अन्य तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका गेटअप बिल्कुल ही अलग है। तस्वीर के साथ जान्हवी ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे डैड सचमुच बहुत Chill हैं।'

4 of 5
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी इन दिनों फ्री हैं तो पूरा वक्त अपनी बहन खुशी कपूर के साथ बिता रही हैं। उन्होंने खुशी के साथ मस्ती करती हुई तस्वीर भी शेयर की। जहां दोनों बहनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। जान्हवी ने एक पेंटिंग भी बनाई है। पेंटिंग की तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'स्टेट ऑफ माइंड।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं जान्हवी के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में वो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं। जान्हवी के पास बायोपिक फिल्म 'गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल' में है। इसके अलावा वो राजकुमार राव के साथ 'रूही-अफ्जा', करण जौहर की 'तख्त' और कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना-2' भी है।

वसुधंरा राजे सहित ये 45 लोग थे कनिका कपूर की पार्टी में शामिल, अब सामने आई कोरोना की रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें