फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर दिखा कोरोना वायरस का असर, कैंसिल हुए कनिका, न्यूक्लिया और दिलजीत के कार्यक्रम

Mon, 09 Mar 2020 01:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
डीजे ल्यीक्लिया, कनिका कपूर, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Social Media
होली का त्योहार विदेश में भी रंग गुलाल की बौछार के साथ मनाया जाता है। अप्रवासी भारतीयों के लिए यह त्योहार विदेश में अपने देश के लोगों से मिलने और भारतीय परंपराओं का उत्सव मनाने का होता है। लेकिन, इस साल इन आयोजनों पर कोरोना वायरस का असर दिखने लगा है जिसके चलते तमाम कार्यक्रम लगातार रद्द हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कनिका कपूर
हिंदी सिनेमा में अपने गाने बेबी डॉल से मशहूर हुई गायिका कनिका कपूर और युवाओं में सुपरहिट डीजे न्यूक्लिया का 13 मार्च को होने वाला सार्वजनिक कार्यक्रम कोरोना वायरस के डर से रद्द कर दिया गया है। दोनों को दुबई के मैदान गोल्फ मैदाम में होने वाले होली मस्ती नामक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देनी थी। सोमवार को कार्यक्रम के आयोजकों ने इसके रद्द होने की सूचना जारी की। इस कार्यक्रम की सारी टिकटें पहले ही बिक हो चुकी थीं।
विज्ञापन

3 of 4
diljit dosanjh
इसके अलाव दुबई में 13 मार्च को ही मशहूर अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ का भी एक कार्यक्रम रद्द हो चुका है। बॉलीवुड पार्क्स में आयोजित इस कार्यक्रम का नाम आयोजकों ने बॉलीबूम होली बैश रखा था लेकिन कोरोना वायरस को लेकर जारी हुई चेतावनी के बाद आयोजकों ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
James bond 007 No time to die car - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि इससे पहले भी कोरोना वायरस का असर बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही जगह पर दिख चुका है। कोरोना वायरस की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग और कई अवॉर्ड फंक्शन्स भी रुक गए हैं। हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इन्पॉसिबल' की शूटिंग भी रोक दी गई है। तो वहीं फिल्म 'नो टाइम टू डाई' की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई है। वहीं मध्यप्रदेश में होने जा रहे आईफा अवॉर्ड्स की भी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें