होली का त्योहार विदेश में भी रंग गुलाल की बौछार के साथ मनाया जाता है। अप्रवासी भारतीयों के लिए यह त्योहार विदेश में अपने देश के लोगों से मिलने और भारतीय परंपराओं का उत्सव मनाने का होता है। लेकिन, इस साल इन आयोजनों पर कोरोना वायरस का असर दिखने लगा है जिसके चलते तमाम कार्यक्रम लगातार रद्द हो रहे हैं।