फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इफेक्ट: घर के अंदर ऐसा हुआ बॉलीवुड स्टार्स का हाल, कोई धो रहा है बर्तन तो किसी को लगाना पड़ रहा है झाड़ू

Tue, 24 Mar 2020 12:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bollywood - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह से देश के कई छोटे-बड़े शहरों को लॉक डाउन कर दिया गया है। मुंबई में फिल्मों की शूटिंग पर कई दिन पहले ही रोक लगा दी गई थी। इस वजह से फिल्मी सितारे घर पर ही आइसोलेशन में समय काट रहे हैं। सालभर काम में व्यस्त रहने वाले सितारों को शायद यूं घर में रहने पर बोरियत भी छा रही होगी लेकिन अब वो इससे मिटाने के लिए अपनी-अपनी कोशिश कर रहे हैं। इन स्टार्स ने खुद अपने घर का काम करना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
Katrina Kaif - फोटो : Social Media
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ बॉलीवुड की बहुत बड़ी स्टार हैं। जाहिर सी बात है कि इतनी बड़ी स्टार के घर कई लोग काम करते होंगे। कोरोना वायरस की वजह से कटरीना ने कुछ लोगों को छुट्टी दे दी। अब वो खुद ही घर के काम कर रही हैं। अभिनेत्री की एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो बर्तन धोती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कटरीना फैंस को बता रही हैं कि उन्होंने कोरोना वायरस की वजह से हाउस हेल्प को छुट्टी दे दी है और अब वह खुद बर्तन साफ कर रही हैं। इस वीडियो में कटरीना बर्तन साफ करने का तरीका बताती नजर आ रही हैं। वीडियो में कटरीना कहती हैं कि कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है तो हम जिस तरह से अपने घरों में रह रहे हैं, ऐसे ही हाउस हेल्प को भी अपने घर में रहना चाहिए। घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 4
KARTIK AARYAN - फोटो : Social Media
कार्तिक आर्यन
फिल्म इंडस्ट्री के यंग सुपर स्टार कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कटरीना की तरफ अब कार्तिक भी अपने घर के काम में हाथ बटाने लगे हैं।  कार्तिक ने एक वीडियो रीपोस्ट किया है जिसमें वो अपने घर के बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में गाना भी चल रहा है। ये वीडियो कार्तिक की बहन ने तब शूट किया जब वो किचन में बर्तन धो रहे थे। इसे शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा है कि कहानी घर घर की।
 
विज्ञापन

4 of 4
फातिमा सना शेख - फोटो : Social Media
फातिमा सना शेख
कार्तिक और कटरीना के अलावा आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी फातिमा सना शेख भी अब घर के कामों में जुट गई हैं। फातिमा का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक कमरे में जमीन पर बैठकर झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं। 

लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों को पीएम मोदी ने लगाई फटकार, इस फिल्म निर्देशक ने कहा, 'आपकी डांट की...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें