फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से एक महीने से इटली में फंसी ये सिंगर, वीडियो शेयर कर बताया दर्द

Wed, 25 Mar 2020 02:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shweta pandit - फोटो : instagram
कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के तमाम देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। चीन के बाद जिस देश में कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है वो है इटली। बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्वेता पंडित इन दिनों इटली में फंसी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
shweta pandit - फोटो : social media
श्वेता पंडित पिछले एक महीने से इटली में अपने कमरे से बाहर नहीं निकली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया कि वो भारत में अपने माता-पिता को मिस कर रही हैं। श्वेता पंडित ने पीएम मोदी के लॉकडाउन के एलान का भी समर्थन किया है।
विज्ञापन

3 of 6
shweta pandit - फोटो : instagram
वीडियो में श्वेता कहती हैं कि 'पिछले कुछ हफ्ते में आपने सुना होगा कि दुनियाभर में कोरोना वायरस ने हंगामा मचा दिया है। भारत में भी 21 दिन का लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। इसकी मुझे बेहद खुशी है। एक चीज जो मेरी आंखों देखी है आज मैं उसके बारे में बात करना चाहूंगी। कोरोना ने जिस देश में सबसे ज्यादा आफत मचाई है आज मैं उसी देश में हूं। इटली में। पिछले एक महीने से मैं कमरे से बाहर नहीं निकली।'

4 of 6
shweta pandit - फोटो : social media
श्वेता ने आगे कहा कि 'लोगों को सर्दी जुकाम लगता है वो जब तक अपने डॉक्टर के पास पहुंचते हैं तब तक उन्हें पता चलता है कि कोरोना से संक्रमित हैं। ये कोई मजाक नहीं है। यहां आठ हजार से ज्यादा जाने जा चुकी हैं। सुबह जब मैं उठती हूं तो मुझे केवल एंबुलेंस की आवाज सुनाई देती है। भारत से कई लोगों ने मेरा हाल-चाल पूछा। उन सबका शुक्रिया।'
विज्ञापन

5 of 6
shweta pandit - फोटो : social media
श्वेता ने बताया कि 'अमेरिका लंदन के बाद अब ये भारत में भी पहुंच चुका है। भारत बहुत लकी है जो इतने बाद में ये पहुंचा। भारत से कई लोगों ने मुझसे ये बात पूछी कि इटली में ये इतनी तेजी से कैसे फैला। सच कहूं तो हमें भी नहीं पता कि चीन से यहां इतनी तेजी से कैसे फैलता चला गया। जब तक पता चला लाखों लोगों तक ये पहुंच चुका था। मैं नहीं चाहती भारत के साथ ऐसा हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shweta pandit - फोटो : social media
'मैं होली पर भारत आने वाली थी। अपने माता-पिता के पास। मैं यहां अपने पति के साथ हूं लेकिन मुझे उनकी याद आती है। मन तो बहुत था कि उसी दिन फ्लाइट पकड़कर भारत आ जाऊं लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैं नहीं चाहती थी ये मेरे जरिए किसी और तक पहुंच जाए। मुझसे ये बात किसी ने नहीं कही लेकिन ये मैंने खुद सोचा। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए। आप भी घर पर रहिए और हाथ धोते रहिए।'

पीएम मोदी के बारे में बेयर ग्रिल्स ने रजनीकांत से की खूब बात, कहा- उनका सेंस ऑफ ह्यूमर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें