कोरोना वायरस यानी कोविड-19 पूरी दुनिया में फैलता दिख रहा है । चीन से शुरू हुआ ये वायरस अब दिल्ली-नोएडा तक पहुंच गया है। इस वायरस का बड़ा असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कोरोना से एक बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं हजारों लोग इससे प्रभावित हैं। इस वायरस के डर का असर बॉलीवुड के कलाकारों पर भी दिख रहा है । कई कलाकारों ने कोरोना वायरस के चलते अपने बने-बनाए प्लान को बदल दिया है । जानते हैं किसने क्या किया...