दिग्गज अदाकारा रहीं दीना पाठक का जन्म गुजरात के अमरेली में 4 मार्च, 1922 को हुआ था। दीना पाठक केवल अभिनय ही नहीं आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने ताउम्र अपनी जिंदगी किराये के मकान में गुजार दी, लेकिन अपनी जिंदगी के अंतिम दिनों में उन्होंने जाकर एक घर खरीदा। 11 अक्टूबर, 2002 को मुंबई में उनकी मृत्यु हो गई थी उस वक्त वो 80 साल की थीं। दीना पाठक की बड़ी बेटी रत्ना पाठक शाह और छोटी बेटी सुप्रिया पाठक आज अभिनय की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। रत्ना की शादी नसीरुद्दीन शाह से हुई और सुप्रिया की पंकज कपूर से। आगे की स्लाइड मेें जानते हैं दीना पाठक की जिंदगी से जुड़े पांच किस्से।