फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स पर पड़ी लॉकडाउन की मार, पत्नी से होने वाला है तलाक, अब सोनू सूद से मांगी मदद

Sun, 07 Jun 2020 04:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में सोनू सूद कई लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। वह इस लॉकडाउन में फंसे हजारों मजदूरों, जरूरतमंदो और छात्रों की मदद कर चुके हैं। सोनू सूद ने अभी भी लोगों की मदद करने का सिलसिला जारी रखा है। वह सोशल मीडिया के द्वारा परेशान लोगों की गुहार को सुन रहे हैं और उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद से अब एक शख्स ने अपना दर्द बयां करते हुए मदद मांगी है। मुकेश मेहरा नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर अभिनेता से मदद मांगते हुए लिखा, 'प्रिय सोनू सूद सर, मैं असम, गुवाहटी में हूं, हरियाणा के रेवाड़ी जिले में अपने घर जाना चाहता हूं। मेरे पास कोई काम नहीं है। लॉकडाउन के बाद से ही कई सारी समस्याओं से जूझ रहा हूं। यहां तक कि पत्नी से भी मेरी लड़ाई हो गई है। जिसके चलते हम दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है। कृप्या मेरी मदद करें, मुझे गुवाहटी से दिल्ली पहुंचाएं, मैं जिंदगी भर तक लिए आपका शुक्रगुजार रहूंगा।' 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
शख्स की परेशानी को सुनने के बाद सोनू सूद ने बड़ी संजीदगी से जवाब दिया। उन्होंने जवाब देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'कृपया लड़ाई मत करो, इस मुश्किल समय की वजह से अपने प्यारे रिश्ते को मत टूटने दो। मैं तुमसे वादा करता हूं कि तुम दोनों को डिनर के लिए लेकर जाऊंगा और कल तुमसे वीडियो कॉल पर बात करूंगा, लेकिन तब जब तुम साथ रहने का वादा करोगे।' 
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि लोगों की मदद करने सोनू सूद की चारो ओर तारीफ हो रही है। एक शख्स ने उनकी तारीफ करते हुए एक गाना बनाया और अपना आवाज में अभिनेता को समर्पित किया। अभिषेक कुशवाह नाम के एक शख्स ने सोनू सूद के लिए गाना बनाया और गाया। अपने इस गाने में शख्स ने सोनू सूद को सबसे प्यारा बताया। शख्स ने उन्हें गाना समर्पित करते हुए वीडियो ट्विटर पर साझा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने को सुनने के बाद सोनू सूद ने बड़े ही मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया है। सोनू सूद ने गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'भाई इतना अच्छा गाओगे तो मैं आपको घर से उठाकर मुंबई के आऊंगा। फिर कितना भी बोलना कि घर जाना है। घर जाने नहीं दूंगा। भेज सकता हूं तो ला भी सकता हूं'। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हुआ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें