फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोरोना वायरस' का बॉलीवुड पर असर, कोई बिता रहा परिवार संग समय तो कोई लगा है अलमारी साफ करने में

Mon, 16 Mar 2020 12:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना का बॉलीवुड पर असर - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस का असर जहां पूरे देशभर में देखने को मिल रहा है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इसके कहर से अछूती नहीं रही। बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का गहरा असर दिख रहा है। कहीं फिल्म की शूटिंग स्थगित हो गई तो कहीं फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। लेकिन कोरोना की वजह से एक चीज अच्छी हो गई कि फिल्मी सितारों को अपने व्यस्त शिड्यूल से थोड़ी राहत मिल गई है। अब बॉलीवुड सितारे अपना समय घर पर व्यतीत कर रहे हैं। आपको बताते हैं कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस समय का किस तरह से उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण
इस समय सभी के लिए सबसे सुरक्षित जगह है घर। इसी तर्ज पर बॉलीवुड सितारे भी चल रहे हैं और अपना समय घर पर ही व्यतीत कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी अपने व्यस्त जीवन में से थोड़ा समय मिला है। दीपिका इस समय को पूरी तरह से उपयोग करने में लगी हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों की तस्वीर साझा कर बताया है कि वो इस खाली समय में अपनी अलमारी को साफ करने में लगी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
Priyanka Chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल भी कोरोना के डर से घर में छुपी हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका इन दिनों अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रही हैं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है कि वो इन दिनों लॉस एंजिलिस में हैं। प्रियंका ने एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'इस समय सबसे ज्यादा सुरक्षित जगह घर है। ऐसे में गिनो द जर्मन का मम्मी को गले लगाना सबसे खास है।' बता दें कि गिनो प्रियंका का पालतू कुत्ता है।
 

4 of 6
सनी लियोनी - फोटो : Social Media
सनी लियोनी
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों घर में रहकर काफी बोर हो रही हैं। ऐसा सनी का खुद का कहना है। सनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके एक्सप्रेशन्स देखकर ही पता चल रहा है कि वो कितना ज्यादा बोर हो रही हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में सनी ने लिखा है, 'ये गाना कितना फिट बैठता है! घर पर रहकर बोर हो गई हूं!!'
 
विज्ञापन

5 of 6
twinkle khanna
ट्विंकल खन्ना
अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना भी कोरोना के डर से इन दिनों घर पर ही समय व्यतीत कर रही हैं। ट्विंकल ने अपनी बेटी नितारा के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों मां बेटी लेटी हुई हैं और किताब पढ़ रही हैं। तस्वीर के साथ ट्विंकल ने लिखा है इससे बेहतर और कुछ नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन छुट्टियों को एंज्वॉय कर रही हैं। मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैस्पर के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, 'कोरोना के समय में कैस्पर प्यार है।' मलाइका अपना समय कैस्पर के साथ बिता रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें