फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की मुहिम से जुड़े स्टार किड्स, अबराम से लेकर आराध्या तक ने दीये जलाकर किया समर्थन

Mon, 06 Apr 2020 04:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Star's Kids - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना वायरस से लड़ने की मुहिम का असर पूरे देश में दिख रहा है। पीएम मोदी की अपील पर रविवार ठीक रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की लाइट बुझाकर और मोमबत्ती, दीये, मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इस मुहिम में साथ खड़े नजर आए। इसके साथ ही कई स्टार किड्स ने भी दीये जलाकर इस मुहिम को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan and abram - फोटो : social media
अबराम खान
शाहरुख खान और गौरी के सबसे छोटे बेटे अबराम भी दीये के साथ अपने घर की छत पर नजर आए। गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम से अबराम का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो छत पर रखे दीयों के बीच अपने दीये के साथ नजर आ रहे हैं। अबराम का दीया लेगो टॉय से बना हुआ है।
 
विज्ञापन

3 of 5
आराध्या - फोटो : Social Media
आराध्या बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या भी इस मौके पर अपने माता-पिता के साथ दीये जलाते नजर आईं। इससे पहले जनता कर्फ्यू के दौरान पर आराध्या अपने परिजनों के साथ ताली बजाती हुई नजर आई थीं।

 

4 of 5
रूही और यश - फोटो : Social Media
रूही और यश
करण जौहर के दोनों बच्चे रूही और यश रात को 9 बजते ही अपने घर की छत पर पहुंच गए। इस दौरान यश ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जला रखी थी। करण ने अपने दोनों बच्चों का एक वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
बता दें कि पीएम मोदी की मुहिम पर अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, कृति सेनन, अर्जुन रामपाल, शिल्पा शेट्टी, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने दीये और मोमबत्तियां जलाईं।

9Pm9Minute: बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने दीये जलाकर दिखाई एकता, आलिया-दीपिका से कटरीना-अनुष्का तक की तस्वीरें आईं सामने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें