प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग दिखाने की अपील की थी। पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया था कि वो 5 अप्रैल, रात को 9 बजे घर की लाइट्स को बंद करने के बाद 9 मिनट तक दीये, मोमबत्तियां, टॉर्च या फिर मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। पीएम की इस अपील का ऐसा असर हुआ कि पूरा देश जगमग हो उठा। बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने घर में दीये जलाकर इसे अपना समर्थन दिया।