फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: अब तक ये सितारे हो चुके हैं कोरोना वायरस के शिकार, मार्च 2020 से शुरू हुआ था सिलसिला

Sat, 01 May 2021 05:14 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : Social media
पिछले एक साल से खतरनाक कोरोना वायरस ने भारत में तांडव मचा रखा है। और बची-खुची कसर संक्रमण के दूसरे स्ट्रेन ने पूरी कर दी है, जिसने सभी की कमर तोड़कर रख दी है। पिछले साल के मुकाबले इस बार कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। आम लोगों के साथ-साथ नेता व अभिनेता भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बॉलीवुड की बात करें तो यहां कोरोना की शुरुआत सिंगर कनिका कपूर से हुई थी। आज हम बताने जा रहे हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कौन-कौन से सेलेब्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 13
कनिका कपूर - फोटो : Social Media
कनिका कपूर
कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला सबसे पहले गायिका कनिका कपूर से शुरू हुआ था। 31 मार्च को खबर आई थी कि सिंगर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वह विदेश से भारत लौटी थीं और कई कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। वह एक पार्टी में शामिल हुई थीं, जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे। उस पार्टी में वसुंधरा राजे, दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के अलावा भी कई हस्तियां वहां थीं। बाद में सभी को क्वारंटीन होना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 13
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram
अमिताभ बच्चन
अमिताभ के अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और वह भी अमिताभ के अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, बिग बी की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। जया बच्चन निगेटिव पाई गई थीं।

4 of 13
आमिर खान, आर माधवन - फोटो : Social media
आमिर खान और आर माधवन
अभिनेता आमिर खान कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। वह घर में क्वारंटीन में थे। इसके अलावा अभिनेता आर माधवन को भी कोरोना वायरस ने चपेट में लिया था। उन्होंने अपनी फिल्म ' 3 इडियट्स' का जिक्र करते हुए ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था ‘ फरहान को रैंचो का पीछा करना ही था। वायरस हमेशा हमारे पीछे था और इस बार उसने हमें अपनी चपेट में ले ही लिया, लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है और जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।’ 
विज्ञापन

5 of 13
मिलिंद सोमन, कार्तिक आर्यन - फोटो : Social media
मिलिंद सोमन और कार्तिक आर्यन
एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन ने 25 मार्च को सभी को जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं और खुद को उन्होंने क्वारंटीन कर लिया है। इस खबर को सुनते ही उनके फैंस हैरान रह गए थे कि अपनी सेहत का खास ख्याल रखने वाले मिलिंद आखिर कोरोना की चपेट में कैसे आ गए। वहीं, अभिनेता कार्तिक आर्यन भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने तुरंत अपने फैंस को सोशल मीडिया पर जानकारी दी और खुद को क्वारंटीन कर लिया था।
विज्ञापन

6 of 13
नीतू कपूर, कृति सेनन - फोटो : Social media
कृति सेनन और नीतू कपूर
चंडीगढ़ में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान कृति सेनन में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्होंने खुद भी सोशल मडिया के जरिए इस बात की पुष्टि कर दी थी। तभी से कृति घर में ही क्वारंटीन थीं। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, लेकिन अब नीतू इस वायरस को मात देकर बिल्कुल फिट हो गई हैं।
विज्ञापन

7 of 13
रणबीर कपूर, वरुण धवन - फोटो : Social media
रणबीर कपूर और वरुण धवन
अभिनेता रणबीर कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रणबीर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने 9 मार्च को यह जानकारी दी थी कि 38 वर्षीय अभिनेता की कोरोना वायरस जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, अभिनेता वरुण धवन भी इसके शिकार बने थे। उन्होंने लिखा था 'जब मैं शूट से वापस लौटा तो मैं कोविड 19 से कॉन्ट्रैक्टेड था। प्रोडेक्शन की तरफ से सभी सावधानियां बरती गई थीं, लेकिन जिंदगी में कुछ भी निश्चित नहीं है, खासतौर पर कोविड 19 के केस में। इसलिए अधिक सावधान रहिए। मेरा मानना है कि मैं और अधिक सावधान हो सकता था। मैं गेट वेल सून वाले मैसेज देख रहा हूं। थैंक्यू।

8 of 13
सतीश कौशिक, भूमि पेडनेकर - फोटो : Social media
सतीश कौशिक और भूमि पेडनेकर
कोरोना वायरस से संक्रमित अभिनेता और फिल्मकार सतीश कौशिक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कौशिक ने 17 मार्च को ट्वीट कर बताया था कि वह कोविड-19 से पीड़ित हैं और घर पर पृथकवास में रह रहे हैं। उन्हें बाद में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। वहीं, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने 5 अप्रैल को बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी थी कि वह अभी क्वारंटीन में रह रही हैं और चिकित्सकों की सलाह का पालन कर रही हैं।

9 of 13
अक्षय कुमार, आलिया भट्ट - फोटो : Social media
अक्षय कुमार और आलिया भट्ट
अभिनेता अक्षय कुमार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद शहर के एक अस्पताल में एहतियातन भर्ती कराया गया था। वहीं, अभिनेत्री आलिया भट्ट भी कोविड 19 से संक्रमित हो गयी थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी और अपने प्रशंसकों को बताया था कि वह डॉक्टरों द्वारा दी गयी सलाह का पालन कर रही हैं।

10 of 13
संजय लीला भंसाली, विक्की कौशल - फोटो : Social media
संजय लीला भंसाली और विक्की कौशल
मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली भी इसकी चपेट में आ गए थे। संजय के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ही फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग रोकनी पड़ी। वहीं, अभिनेता विक्की कौशल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गये थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर संक्रमित होने की सूचना दी थी। कौशल ने लिखा था, ‘सभी एहतियात बरतने के बावजूद बदकिस्मती से मैं कोविड 19 से संक्रमित हो गया हूं। सभी जरूरी सलाह का पालन कर रहा हूं।'

11 of 13
गोविंदा, कटरीना कैफ - फोटो : Social media
गोविंदा और कटरीना कैफ
अभिनेता गोविंदा को भी कोरोना ने जकड़ लिया था और वह पृथकवास में रहे थे। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने यह जानकारी दी थी। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ कोविड 19 पॉजिटिव हो गई थीं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी थी। कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था 'मैं कोविड 19 पॉजिटिव हूं। खुद को मैंने तुरंत सबसे अलग करके होम क्वारंटीन कर लिया है। मैं अपने डॉक्टर की सलाह पर सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल फॉलो कर रही हूं। जो भी मुझसे संपर्क में आए हैं तुरंत अपनी जांच करवाएं। आप सभी के प्यार और सहयोग के लिए मैं शुक्रगुजार हूं। कृपया सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।'

12 of 13
परेश रावल, मनोज बाजपेई - फोटो : Social media
परेश रावल और मनोज बाजपेई
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी और साथ ही में इस दौरान उनके संपर्क में आए लोगों को अपना टेस्ट करवाने की भी सलाह दी थी। परेश रावल ने ट्वीट कर कहा था कि 'दुर्भाग्य से मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। बीते 10 दिनों में मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हैं, मैं उन सबसे अपना कोविड टेस्ट करवाने का अनुरोध करता हूं।' वहीं, अभिनेता मनोज बाजपेई दो सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अब ठीक हो गए हैं। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी थी।
विज्ञापन

13 of 13
अर्जुन रामपाल, सोनू सूद - फोटो : Social media
अर्जुन रामपाल और सोनू सूद
अभिनेता अर्जुन रामपाल भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। रामपाल ने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे कोई लक्षण महसूस नहीं हुए हैं, मैंने खुद को आइसोलेट करके क्वारंटीन कर लिया है और पूरी मेडिकल केयर कर रहा हूं।' अर्जुन रामपाल के अलावा सोनू सूद भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। एक्टर ने अपने मैसेज में लिखा था कि 'नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविड 19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।' हालांकि वे एक सप्ताह के भीतर ही ठीक हो गए। इनके अलावा कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो कोरोना के आगे जिंदगी की जंग हार गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें