अमित साध और सोनू सूद
- फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2020 बॉलीवुड के कुछ कलाकारों के लिए बेहद खराब रहा और कुछ के लिए ये वरदान साबित हुआ। एक तरफ लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की मदद कर सोनू सूद रियल लाइफ हीरो बनकर उभरे तो वहीं दूसरी तरफ अमित साध जैसे हुनरमंद कलाकार ने अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया। साध को वेब सीरीज 'ब्रीदः इंटू द शेडोज' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड दिया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमित साध को पहला मौका सोनू सूद ने दिया था?
सोनू सूद ने ही दिया था अमित साध को पहला ब्रेक, बोले- आज मैं उनकी वजह से हूं