फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: आजादी को लेकर दिए बयान पर बढ़ी कंगना रणौत की मुश्किल, मामले में दर्ज हुई एक और शिकायत

Fri, 31 Dec 2021 03:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की पंगा अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस के विवादित बोल उन्हें सुर्खियों में बनाए रखता है।  बीते दिनों ही अभिनेत्री के आजादी को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इस मामले में कंगना के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज हो गई है। दरअसल, अभिनेत्री के खिलाफ 28 दिसंबर को यह शिकायत दर्ज कराई गई है।

एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस में यह शिकायत मुंबई कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी भरत सिंह ने दर्ज कराई है। कंगना के खिलाफ दर्ज एक और शिकायत अब उनके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। अपने इस बयान के कारण कंगना ने पहले से ही काफी  आलोचना झेल चुकी है।  इस मामले में कंगना के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में पहले ही कई सारी शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना के खिलाफ यह शिकायत विले पार्ले पुलिस स्टेशन में एडवोकेट आशीष राय और अंकित उपाध्याय ने दर्ज कराई है। दायर शिकायत में यह कहा गया कि कंगना रणौत का यह गैरजिम्मेदाराना बयान इंटरव्यू के जरिये सारी दुनिया में गया था। इससे भारतीय नागरिकों, देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, नायकों और पूर्व नेताओं की राष्ट्रीय गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची है।

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कंगना रणौत ने इंटरव्यू में कहा था कि हमें आजादी भीख में मिली है। कंगना के इस बयान के बाद काफी विवाद भी हुआ था। इस बयान को लेकर अभिनेत्री की हर तरफ आलोचना की गई। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के खिलाफ कई जगहॉ एफआईआर भी दर्ज कराई गई। 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के इस बयान पर कई लोगों ने उनपर देशद्रोह का मुकदमा चलाने तक की बात कही थी। वहीं, इस बयान के बाद लगातार हो रहे विवाद के बीच कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी एक लंबा नोट लिख कर अपने बयान को सही बताया था। उन्होंने लिखा है कि वह अपना पद्मश्री सम्मान वपास कर देंगी अगर कोई उन्हें ये बताएगा कि 1947 में क्या हुआ था?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना को इस बयान के लिए भारी विरोध भी सहना पड़ी था। इससे पहले कंगना को कुछ दिनों पहले ही पंजाब में किसानों की एक भीड़ ने घेर लिया था। इस बारे में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी थी। दरअसल, कंगना द्वारा पंजाब के किसानों को खालिस्तानी बताए जाने पर किसान उनसे नाराज थे, जिसकी वजह से उन्हें यह विरोध झेलना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें