बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप रेगुलर यूट्यूबर हैं। वह आए दिन अपने फॉलोवर्स के लिए नए-नए वीडियो डालती रहती हैं। उनके फॉलोवर्स उनकी लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। ऐसा ही उनकी नई वीडियों में देखने को मिला। आइए जानते हैं क्या पूछा उनके फॉलोवर्स ने।
फॉलोवर ने पूछ डाला यह सवाल
आलिया कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर हाल ही में एक नया वीडियो अपलोड किया है। इस पर उनके एक फॉलोवर ने कमेंट करके पूछा, "आप एक महीने में कितने पैसे खर्च करती हैं?"
विज्ञापन
2 of 3
अनुराग कश्यप की बेटी।
- फोटो : Social Media
आलिया कश्यप ने कुछ यूं दिया जवाब
आलिया ने उसको जवाब देते हुए कहा, "जितना मुझे करना चाहिए, उससे कहीं ज्यादा। ज्यादातर मैं खाने और कपड़ों पर खर्च करती हूं। मैं दो हफ्तों में एक बार ऑनलाइन शॉपिंग करती हूं, जो बिलकुल भी अच्छा और सही नहीं हैं। मैं खाती भी बहुत हूं। मैं अपने खर्च को कंट्रोल करना चाहती हूं। मैं उसके लिए बहुत कोशिश कर रही हूं।"
आलिया करना चाहती हैं फैशन मार्केटिंग
अनुराग कश्यप की बेटी कैलिफोर्निया की चैपमैन यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं। वह अपने कॉलेज को छोड़कर न्यूयॉर्क और यूरोप के कॉलेजों में एडमिशन लेने के बारे में सोच रही हैं। आलिया की रुचि फैशन मार्केटिंग की ओर है।
अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ आलिया कश्यप।
- फोटो : Social Media
आलिया कश्यप इसको कर रही हैं डेट
आलिया कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि वह शेन ग्रेगोइरे को डेट कर रही हैं, जिनसे वह एक डेटिंग एप पर मिली थीं।
आलिया के पिता कर चुके हैं दो शादियां
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने साल 1997 में आलिया की मां आरती बजाज से शादी की थी, पर 2009 में आपसी सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया था। अनुराग कश्यप ने फिर बॉलीवुड अभिनेत्री कल्की कोचलिन से शादी की थी, 2013 से ये लोग अलग रहने लगे थे। 2015 में दोनों ने कानूनी तौर पर तलाक ले लिया।