बॉलीवुड का बहुत पुराना इतिहास रहा है, इसे सबसे रिच सिनेमा के तौर पर जाना जाता है, लेकिन मौजूदा समय में लोग बॉलीवुड का जैसे बहिष्कार कर रहे हैं। इस समय अगर देखा जाए तो बॉलीवुड की हर तीसरी फिल्म का विरोध किया जाता है और किसी न किसी बात को लेकर बायकॉट ट्रेंड होने लगता है। हाल ही में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के साथ ही शाहरुख की पठान को भी बायकॉट किया जा रहा है, लेकिन यह सब अचानक से होता नहीं दिख रहा है, क्योंकि लंबे समय से सोशल मीडिया के जरिए गाहे-बगाहे बॉलीवुड को लोग खरी-खोटी सुनाते रहते हैं। शाहरुख से लेकर सलमान और आमिर खान तक कई सितारों के पुराने विवादित बयान रहे हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि मौजूदा समीकरण उन्हीं पर बनता नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड सितारों के देश के लिए दिए ऐसे कौन से बयान हैं, जिनकी वजह से कई बार दर्शक उनके विरोध में खड़े हो जाते है।