विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। एक ओर जहां फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली तो वहीं, दूसरी ओर यह फिल्म दंगे भड़काने के आरोपों में भी घिर गई।
दरअसल, 'छावा' को लेकर कई दर्शकों का गुस्सा भी भड़का है। एक समुदाय के लोग इस फिल्म से इतने भावुक हो उठे, जिससे नागपुर में हिंसा भड़क गई। 'छावा' पहली फिल्म नहीं है, जिसकी रिलीज के बाद विवाद हुआ है, बल्कि इस लिस्ट में कई फिल्में शामिल हैं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...