फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: आखिर बॉक्स ऑफिस पर बजट के बराबर पैसा निकालने में कैसे सफल रही ब्रह्मास्त्र? छह पॉइंट्स में समझें

Mon, 26 Sep 2022 06:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अस्त्रों की जादुई दुनिया पर आधारित है। रिलीज से पहले इस फिल्म ने देशभर में काफी बज बनाया था। 'ब्रह्मास्त्र' को बायकॉट बॉलीवुड का भी दंश झेलना पड़ा था। इसके बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही हो रही थीं। ऐसे में कहा जा रहा था ये फिल्म टिकट खिड़की के सूखे को खत्म करेगी और ऐसा हो भी रहा है। लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' के हिट होने के पीछे कई कारण भी सामने आ रहे हैं। तो चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि 'ब्रह्मास्त्र' के हिट होने के पीछे कितने अस्त्र हैं।
विज्ञापन

2 of 7
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदू धर्म से जुड़ाव
'ब्रह्मास्त्र' पौराणिक काल से मौजूद उन अस्त्रों की कहानी है जिसकी रक्षा का जिम्मा फिल्म में सभी सदस्यों के पास है। इन सभी अस्त्रों का भी एक महा-अस्त्र है, जिसका नाम है ‘ब्रह्मास्त्र’। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मास्त्र जिसके पास होता है वह ही सबसे ज्यादा शक्तिशाली होता है। फिल्म में वानर अस्त्र, नंदी अस्त्र, प्रभास्त्र, अग्नि अस्त्र और ब्रह्मास्त्र दिखाए गए हैं।

Brahmastra: अस्त्रों की दुनिया से लेकर शानदार वीएफएक्स तक, बॉलीवुड फिल्मों में पहले कभी नहीं दिखीं ये चीजें
 
विज्ञापन

3 of 7
एस एस राजामौली, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ और दक्षिण में फिल्म का प्रमोशन
दरअसल पिछले दिनों जब बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक हिंदी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, तो साउथ की फिल्में अच्छी कमाई कर रही थीं। वहीं इस फिल्म में साउथ के मशहूर अभिनेता नागार्जुन भी हैं। ऐसे में इस फिल्म का प्रचार साउथ में खूब हुआ ही, साथ ही एस एस राजामौली ने ब्रह्मास्त्र का साउथ में भी जमकर प्रचार किया। इससे भी फिल्म के कलेक्शन पर काफी असर पड़ा है।

Brahmastra: 410 करोड़ में बनी ब्रह्मास्त्र की ये गलतियां बर्दाश्त नहीं कर पाए लोग, देख आपका दिमाग भी होगा खराब
 

4 of 7
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर-आलिया की पहली बार ऑन स्क्रीन जोड़ी
ब्रह्मास्त्र फिल्म को बनाने में 10 साल का समय लगा है। इसी फिल्म को बनाने के दौरान रणबीर और आलिया नजदीक आए थे, इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2022 में शादी कर ली थी। शादी के पहले और बाद दोनों ही नजरिए से ब्रह्मास्त्र के जरिए रणबीर और आलिया पर्दे पर पहली बार साथ नजर आए हैं। इससे पहले यह दोनों कलाकार कभी किसी फिल्म में साथ दिखाई नहीं दिए थे। ऐसे में फैंस पहली बार दोनों को ऑन स्क्रीन देखने के लिए बेताब थे।
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र के वर्ल्डवाइड शो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रह्मास्त्र को वर्ल्डवाइड 8,913 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इतने प्रचार-प्रसार के बाद ये फिल्म देश में तो चली ही साथ ही विदेश में भी ब्रह्मास्त्र ने शानदार कमाई की है। 
विज्ञापन

6 of 7
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
वीएफएक्स
410 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म में वीएफएक्स पर काफी खर्च किया गया है। फिल्म में शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। इस फिल्म में फिल्म में VFX के 4500 शॉट्स लगे हैं, जो इससे पहले हिंदी सिनेमा के इतिहास में इतने बड़े पैमाने पर कभी देखने को नहीं मिला। इतना ही नहीं फिल्म के बड़े बजट में से 140 करोड़ रुपये अकेले वीएफएक्स पर ही खर्च किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
10 साल और 400 करोड़ खर्च करके आखिर बनाया क्या 
ये तो सभी जानते ही हैं कि ब्रह्मास्त्र को बनाने में 10 साल का वक्त लगा जो कि एक फिल्म के लिए बहुत ज्यादा समय है। इसे बनाने में 400 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। ऐसे में दर्शकों के दिमाग में एक सवाल ये भी था कि आखिर किसी फिल्म को बनाने में 10 साल लगाए और 400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं ऐसे में ये जानना तो बनता है कि आखिर फिल्म में है क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें