फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में सलमान की जबरा फैन हैं ये दो बहनें, जेल जाते ही छोड़ा खाना-पीना,अब करना चाहती हैं यह काम

विज्ञापन
1 of 5
Conjoined Sisters
सलमान खान को जेल की सजा मिलने से उनके फैन्स निराश हैं। बिहार की रहने वाली जुड़वा बहनें सबा और फराह ने भी अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि वो दोनों भी भाईजान के साथ जेल जाना चाहती हैं। फराह ने कहा, 'भाईजान कभी ऐसा जुर्म नहीं कर सकते। उन्हें फंसाया गया है...उनके खिलाफ साजिश रची गई है। अब जब वह जेल जा चुके हैं, तो हम दोनों भी उनके साथ वहां रहना चाहते हैं। प्लीज हमें जेल भेज दो।' 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Conjoined Sisters
सबा ने कहा, 'हम पिछले आठ दिनों से सलमान खान के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कोर्ट का फैसला सुनकर हमें शॉक लगा क्योंकि भाईजान क्रिमिनल नही हैं।' हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सबा ने खाना-पीना छोड़ दिया है। उसने कहा है कि जब तक अभिनेता को बेल नहीं मिल जाती, वह कुछ नहीं खाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Conjoined Sisters
सलमान खान की 23 वर्षीय ये जुड़वा फैन्स जन्म से ही सिर से एक दूसरे से जुड़ी हैं। दोनों पटना के समनपुरा इलाके में रहती हैं। जिस दिन सलमान खान के हिट एंड रन मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला था, उस दिन (मई 2015)  इन दोनों बहनों ने व्रत रखा था। 

4 of 5
Conjoined Sisters
आठ साल पहले सलमान खान ने सबा और फराह के साथ रक्षाबंधन के मौके पर राखी बंधवाई थी। जब उन्हें पता चला था कि ये दोनों बहनें उनकी कितनी बड़ी फैन हैं, तो उन्होंने दोनों के लिए फ्लाइट्स की टिकटें भिजवाकर उन्हें मुंबई बुलाया था। एक्टर ने दोनों के रहने का भी बंदोबस्त किया था। राखी बंधवाकर सलमान खान ने हमेशा उनकी रक्षा करने का वादा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Conjoined Sisters
सबा और फराह कई ट्रीटमेट के बाद भी अलग नहीं हो सकीं। दोनों की किडनी और रक्त धमनियां एक ही हैं। इसलिए सर्जरी के कारण उनकी जान को खतरा है। साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने भी इनके सर्जरी का आदेश देने से इंकार कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें