taapsee pannu
- फोटो : Social Media
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड की आंख को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां बुजुर्ग शार्प शूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर के किरदार में हैं, जिन्होंने 60 साल की उम्र के बाद शूटिंग की प्रैक्टिस शुरू की और पूरी दुनिया में नाम कमाया। ट्रेलर आने के बाद से दोनों एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस रोल को निभाने के लिए तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की उम्र कम है। इसके लिए किसी उम्रदराज एक्ट्रेस को लेना चाहिए था। इस बीच तापसी ने एक इंटरव्यू में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
'सांड की आंख' में शूटर दादी के रोल पर ट्रोल हुईं तापसी पन्नू, बोलीं- मैं एक्टिंग करना छोड़ देती हूं