अमिताभ बोले-जले पर नमक छिड़क दिया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पित के 11वें सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं केबीसी के अलावा अमिताभ फिल्म 'सई रे नरसिम्हा रेड्डी' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। लेकिन इन दोनों वजहों के अलावा हाल फिलहाल में अमिताभ का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। दरअसल अमिताभ ने एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग हाथ में प्लेट लिए खड़े हैं जिसमें से आग निकल रही है। वह लोग उसके साथ मस्ती कर रहे थे तभी अचानक सीलिंग से पानी का फव्वारा निकल आता है और आग बुझ जाती है। ऐसे में मस्ती कर रहे लोगों का मजा किरकिरा हो जाता है। ऐसे में इस वीडियो का कैप्शन अमिताभ ने दिया है- जले पर नमक छिड़क दिया।