फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई की सड़कों पर किया लावणी डांस, ढोल-नगाड़े बजाकर मनाया गुड़ी पड़वा

Sat, 06 Apr 2019 01:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
urmila matondkar
उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी । कांग्रेस ने उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है । इस सीट पर कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था । इसलिए कांग्रेस ऐसे चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती थी जो बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सके । 
विज्ञापन

2 of 5
urmila matondkar
आज यानी 6 अप्रैल को उर्मिला मातोंडकर गुड़ी पड़वा मनाती नजर आईं । इस दौरान वो लोगों से वोट मांगती भी दिखीं । उन्होंने मुंबई की सड़कों पर लावणी डांस किया । उर्मिला महाराष्ट्रियन लुक में सजी-धजी थीं । उन्होंने मल्टी कलर की सिल्क की साड़ी पहनी ।
विज्ञापन

3 of 5
urmila matondkar
उर्मिला के साथ कांग्रेस महिला कार्यकर्ता भी थीं । जो स्कूटी चलाकर प्रचार करती नजर आईं। उर्मिला मातोंडकर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । इस मौके पर उन्होंने पूजा अर्चना भी की। इससे पहले उर्मिला ऑटो से प्रचार करती दिखी थीं । कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद वो लगातार रैली निकाल लोगों से रू-ब-रू हो रही हैं ।
 
 

4 of 5
urmila matondkar
बता दें कि अभी नॉर्थ मुंबई सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी सांसद हैं । उन्हीं के खिलाफ कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को चुनावी मैदान में उतारा है । इस सीट से गोविंदा भी कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं । गोविंदा ने 2004 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था । 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
urmila matondkar
2009 में इस सीट से संजय निरूपम सांसद बने । साल 2014 में ये सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई । अब इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है । मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें