फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका मर्चेंट करती थीं सेल्स एग्जिक्यूटिव की जॉब, अंबानी खानदान से नाम जुड़ते ही हो गईं मशहूर

Sat, 06 Apr 2019 12:58 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
radhika merchant
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च को हुई थी । आकाश ने हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से शादी की थी । पूरी शादी में एक लड़की ऐसी थी जो हर मौके पर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी रही । वो थीं राधिका मर्चेंट । खबरों की मानें तो राधिका, मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
radhika merchant
मीडिया में राधिका को मुकेश अंबानी की 'छोटी बहू' के नाम से भी जाना जाता है । हर छोटे-बड़े ईवेंट में राधिका, अंबानी परिवार के साथ नजर आती हैं । आकाश-श्लोका की शादी में भी राधिका का जलवा कायम रहा । शादी के करीब एक महीने बाद राधिका की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । 
विज्ञापन

3 of 7
radhika merchant
ये तस्वीरें मेहंदी फंक्शन की हैं । एक तस्वीर में राधिका लाल रंग का सलवार सूट पहने नजर आईं । उनके साथ मेहंदी क्वीन वीना नागड़ा भी दिखीं । राधिका इस नो मेकअप तस्वीर में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । तस्वीर में राधिका अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट कर रही हैं । 

4 of 7
radhika merchant
आकाश और श्लोा का प्रीवेडिंग फंक्शन स्विट्जरलैंड के St. Moritz में हुई थी । पहली बार इस फंक्शन से राधिका की तस्वीरें सामने आई हैं । इन तस्वीरों को राधिका की मेकअप और हेयर स्टाइलिस्ट लवलीन रामचंदानी ने शेयर किया है । 
विज्ञापन

5 of 7
radhika merchant
तस्वीरों में राधिका ग्रे कलर के मेटलिक आउटफिट में किसी हीरोइन से कम नहीं लग रही हैं। मई साल 2018 में खबर आई थी कि अनंत और राधिका ने सगाई कर ली है । बाद में अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बताया था कि ये खबर झूठी है । राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं । 
 
विज्ञापन

6 of 7
radhika merchant
वीरेन Encore Healthcare के सीईओ और वाइस चेयरमैन हैं । राधिका की एक बहन अंजलि है।  अंजलि भी इसी कंपनी में डायरेक्टर हैं। राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट किया । इसके बाद वो भारत आ गईं और साल 2017 में Isprava में सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम करने लगीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
radhika merchant
राधिका मर्चेंट ने केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों के साथ भी काम किया है । राधिका ने अपनी एक फर्म भी शुरू की है। 24 साल की राधिका को ट्रैकिंग, स्विमिंग और किताबें पढ़ना पसंद हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें