फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने दिन याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बताया उस समय रिक्शे पर बैठने के भी नहीं होते थे पैसे

Thu, 08 Oct 2020 10:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने चर्चित टेलीविजन शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में व्यस्त हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स के साथ खूब बातचीत भी करते हैं। अमिताभ खुद भी अपने कई किस्से इस मंच के माध्यम से फैंस के साथ साझा करते हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के साथ अपने मन की बात साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसे पुराने दिनों को याद किया है। जिन्हें याद अमिताभ खुद भावुक नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने विचारों को फैंस के साथ साझा करते हैं। साथ ही साथ कई जोक्स और भावुक किससे भी साझा करते रहते हैं। इन सबके इतर अमिताभ अपने ब्लॉग के जरिए फैंस के सामने अपना दिल खोलकर रख देते हैं। उनके फैंस को भी उनका ब्लॉग पढ़ना बेहद पसंद है। हाल ही में उन्होंने अपने इलाहाबाद के दिनों को याद किया है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : @SrBachchan
अमिताभ ने हाल ही में लिखे अपने ब्लॉग में कई बातों को साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मैं अपने इलाहबाद के पुराने दिनों को याद करता हूं, जब मैं खास मौकों पर अपने रिश्तेदारों के पास बांदा ट्रेन से जाया करता था। मैं थर्ड क्लास में बैठा करता था क्योंकि यात्री दरवाजों को जाम कर देते थे। मैं उस सीट पर बैठा करता था, जिसमें दो और लोग अपने सामान के साथ आपके गोद में बैठ जाते थे। वह पूरी रात ट्रैवल करते थे ताकि अपनी मंजिल तक पहुंच चुके।'

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan
अमिताभ ने आगे लिखा, 'ट्रेन से नीचे उतरने के बाद अपना सारा सामान अपने सिर और पीठ पर लादकर अपने रिश्तेदारों के घर जाता था, जो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर रहा करते थे। उस वक्त कोई ट्रांसपोर्ट भी नहीं हुआ करता था। रिक्शा और तांगा मेरी आर्थिक पहुंच से बाहर था। लेकिन, वह काफी अच्छे दिन थे। उस यात्रा का दर्द और तकलीफ सब दूर हो जाती है, जब वो खुशी के साथ आपका स्वागत किया करते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
गौरतलब है कि अमिताभ अमिताभ बच्चन के फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती दिन बेहद संघर्षपूर्ण बीते। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत कर आज फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ऊंचा मुकाम हासिल किया है। 50 के दशक से शुरू हुआ अमिताभ का सफर अब तक शीर्श पर ही है। हालांकि वो अक्सर अपने संघर्ष भरे दिनों को याद करते रहते हैं।

पढ़ें: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का हुआ रोका, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें