फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, सोशल मीडिया पर शेयर की थी फेक फोटो

Sat, 20 Apr 2019 06:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ram Gopal Varma, N. Chandrababu Naidu. - फोटो : social media
अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। इस बार उन्होंने कोई बयान तो नहीं दिया लेकिन एक फेक फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसी के चलते उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

2 of 5
ram gopal verma
रामगोपाल वर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर चंद्रबाबू नायडू की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्हें वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल होते दिखाया गया था। इस फोटो से नाराज देवीबाबू चौधरी ने ताडेपल्ली गुडेम पुलिस स्टेशन में रामगोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

3 of 5
Ram Gopal Verma
रामगोपाल वर्मा के खिलाफ एफआईआर कर ली गई है। शिकायत दर्ज कराने वाले देवीबाबू ने कहा- रामगोपाल वर्मा की हरकतें खराब हैं और इससे आंध्र प्रदेश का माहोल बिगड़ सकता है। पुलिस ने हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि वे इस मामले की जांच करेंगे। 

4 of 5
Ram Gopal Verma
शिकायतकर्ता ने आगे कहा- हमारी लड़ाई तब चलती रहेगी जब तक रामगोपाल वर्मा, चंद्रबाबू नायडू से माफी नहीं मांगते। मैं तेलांगना में भी इस मामले को लेकर शिकायत कर चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ram Gopal Verma
राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में एक फिल्म लक्ष्मी एनटीआर का निर्माण किया है, जिसमें प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की पत्नी पर कहानी है और इस फिल्म में चंद्रबाबू नायडु को नकारात्मक छवि में दिखाया गया है। फिल्म में उन्हें एनटी रामाराव को धोखा देने वाला बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें