प्रियंका चतुर्वेदी का कांग्रेस से इस्तीफा
- फोटो : Priyanka Chaturvedi Twitter
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपना इस्तीफा ट्विटर पर पोस्ट किया था । दो पन्नों के इस्तीफे में प्रियंका ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए । उन्होंने लिखा- मैं भारी मन से यह इस्तीफा लिख रही हूं। मैंने 10 साल पहले मुंबई के यूथ कांग्रेस की सदस्य के तौर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ज्वाइन की थी क्योंकि मैं पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखती थी और मेरा मानना था कि पार्टी समावेशी, उदारवादी और प्रगतिशील राजनीति के नजरिए पर काम करती है।