फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के गंदे टॉयलेट में फंसे रणबीर कपूर, रिलीज से पहले ही विवादों में आई 'संजू'

Wed, 13 Jun 2018 01:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
इस साल की मोस्ट अवेडेड फिल्म में अगर कोई टॉप पर है तो वो फिल्म है संजय दत्त की बायोपिक 'संजू'। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोगों में इस फिल्म को देखने का जबरदस्त क्रेज है। राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी परदे पर उतारा है। फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा संजय दत्त की जिंदगी में घटा है। इस बीच फिल्म के एक सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
sanju
दसअसल एक एक्टिविस्ट पृथ्वी ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताते हुए इसके खिलाफ सेंसर बोर्ड में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि फिल्म में भारतीय जेलों को गलत ढंग से दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म के उस सीन को लेकर खासकर आपत्ति जताई गई है जिसमें बैरक का टॉयलेट का पानी ओवरफ्लो होते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
sanju
प्रसून जोशी, रणबीर कपूर और फिल्म मेकर्स को भेजे गए शिकायती पत्र में लिखा है कि, 'फिल्म में दिखाए गए एक सीन में जिसमें संजय दत्त को रखा गया और बैरक का टॉयलेट ओवरफ्लो हो रहा है, गलत है। सूचनाओं के अनुसार सरकार और जेल प्रशासन जेल की हर बैरक का ख्याल रखते हैं। हमने कभी भी इस तरह की घटना नहीं सुनी हैं। फिल्म में दिखाया ये सीन जेल प्रशासन की गलत छवि दिखाता है।'

4 of 5
sanju
इस पत्र में एक्टिविस्ट पृथ्वी की ओर से यह भी कहा गया है कि आपकी ओर से यदि इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया जाता है तो हमारे सामने कोर्ट की शरण में जाने के अलावा और कोई चारा नहीं बचता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
संजू में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें