फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA पर ट्वीट कर मुश्किल में फंसे फरहान अख्तर, आपराधिक साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज

Sat, 21 Dec 2019 05:41 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
farhan akhtar protest - फोटो : twitter
नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध करना अभिनेता फरहान अख्तर को भारी पड़ गया। तेलंगाना में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत हिंदू संगठन’ के संस्थापक के तरफ से दी गई है, जिसमें फरहान पर आरोप है कि उन्होंने नागरिकता अधिनियम (citizenship amendment act) के बारे में ट्वीटर पर गलत तथ्य दिए हैं, जिसकी वजह से लोगों के बीच भय फैला है। 

विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
सैदाबाद के वकील और संगठन के संस्थापक करुणा सागर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फरहान अख्तर अपनी टिप्पणियों से दलितों, मुस्लिमों और नास्तिक लोगों में भय पैदा कर रहे हैं। फरहान के खिलाफ 121 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना या इसे उकसाना), 121A ( देश के खिलाफ युद्ध की साजिश रचना), 120B (आपराधिक षडयंत्र रचना) और 505 (धर्म के नाम पर दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करना) का केस दर्ज किया गया है
विज्ञापन

3 of 5
Farhan Akhtar
सैदाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और तथ्यों की जांच की जा रही है। साथ ही कानूनी सलाह ली जा रही है कि इस शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है या नहीं।

4 of 5
फाइल फोटो
फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'यहां आपको जानने की जरूरत है कि ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।' इसके साथ ही उन्होंने एक नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) की व्याख्या करने वाली एक तस्वीर भी शेयर की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
farhan akhtar
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'मैंने 19 दिसंबर को प्रोटेस्ट मीटिंग करने के लिए एक मैसेज पोस्ट किया था। इसके साथ ही एक ग्राफिक भी शेयर किया था। इस ग्राफिक पर इंडिया का मैप गलत है। कश्मीर का हर इंच और भाग इंडिया का पार्ट है और मैं गलत मैप को रिजेक्ट करता हूं। मुझे खेद है कि इसे मैंने पहले नहीं देखा इसलिए लिए मैं माफी मांगता हूं।'

कपिल के शो में अक्षय ने लगाई कृष्णा अभिषेक की क्लास, बोले- 'मामा का नाम लेकर लूटते हो पैसा'
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें