कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुसीबतें आजकल बढ़ती जा रही हैं। अब कपिल शर्मा के टीवी शो को लेकर शिकायत दर्ज हुई है। आपको बता दें कि कपिल शर्मा पर अभी तक दो मामले दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में यह तीसरा मामला है जो उनकी मुसीबतें बढ़ा सकता है।
आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा मामला ?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कपिल शर्मा
दरअसल, कपिल शर्मा के शो के खिलाफ धूम्रपान से जुड़े कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगा है। इस बारे में सूचना व प्रसारण मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय से शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि 'द कपिल शर्मा शो' में धूम्रपान के प्रस्तुतिकरण संबंधी कानूनों का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
कीकू शारदा
गैर सरकारी संगठन 'हृदय' ने शिकायत में कहा है कि 25 सितंबर को रात नौ बजे दिखाए गए शो में कीकू हाथ में सिगार लिए थे। कानूनन अनिवार्य होने के बावजूद इस दौरान तंबाकू संबंधी चेतावनी नहीं दिखाई गई। उल्लेखनीय है कि कीकू सिगार पीने का अभिनय तो कर रहे थे, लेकिन वास्तव में उसे पी नहीं रहे थे।
4 of 5
कपिल शर्मा और कीकू शारदा
शिकायत में कहा गया है कि इस दौरान टीवी पर तंबाकू से जुड़ी चेतावनी तो दिखानी ही चाहिए थी, कानूनन शो के पहले और बीच में जागरुकता का वीडियो भी दिखाना जरूरी था। ख़बरों की मानें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी इस संबंध में कार्रवाई के लिए जल्द ही सूचना व प्रसारण मंत्रालय को सिफारिश कर सकता है।
क्या कहता है कानून
- तंबाकू उत्पाद दिखाने की जरूरत के बारे में मजबूत तर्क होना चाहिए
-कार्यक्रम के शुरुआत और बीच में 30 सेकेंड का जागरुकता वीडियो दिखाना होगा
-स्क्रीन पर दृश्य के दौरान स्पष्ट रूप से दिख रही स्थिर चेतावनी दिखाई जाए
-निर्माता की ओर से 20 सेकेंड का तंबाकू रोधी ऑडियो-विजुअल संदेश दिखाया जाए